Advertisement

मार्गशीर्ष मास आरंभ से लेकर गणेश चतुर्थी व्रत तक, जानें इस हफ्ते के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में

-मार्गशीर्ष मास आरंभ से लेकर गणेश चतुर्थी व्रत तक, जानें इस हफ्ते के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में

सम्वाददाता। दिल्ली।

नवंबर का अंतिम सप्ताह व्रत त्योहार के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। वर्तमान सप्ताह का शुभारंभ कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि से हो रही है। इस दिन नानक जयंती और दीपदान भी किया जाएगा। साथ ही इस सप्ताह शुक्ल पक्ष खत्म हो जाएगा और कृष्ण पक्ष का प्रारंभ भी हो जाएगा। इस सप्ताह मार्गशीर्ष मास की शुरुआत भी हो जाएगी और सप्ताह के अंत में गणेश चतुर्थी तिथि का व्रत किया जाएगा। साथ ही इस सप्ताह बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे और शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते नवंबर मास के अंतिम सप्ताह के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में…

मार्गशीर्ष मास का आरंभ (28 नवंबर, मंगलवार):

कार्तिक पूर्णिमा के बाद मार्गशीर्ष मास का आरंभ हो जाता है। मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 28 नवंबर से हो रही है और इस मास का समापन 26 दिसंबर को होगा। श्रीमद् भागवत कथा में बताया गया है कि इस माह पर भगवान कृष्ण का विशेष प्रभाव रहता है, जो व्यक्ति इस पूरे माह भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करता है, वह समस्त सुखों का भोग करता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस माह में यमुना नदि में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

गणेश चतुर्थी व्रत (30 नवंबर, गुरुवार:

व्रत हिंदू पंचांग के आधार पर कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत माना जाता है। हिंदू धर्म के आधार पर गणपति गजानन हर युगों में अपने-अपने स्वरूप को बदल करके आते हैं। उनके अलग-अलग स्वरूप की पूजा करके धन-धान्य सुख समृद्धि को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जीवन के सभी विघ्न भी दूर हो जाते हैं। इसी दिन सौभाग्य सुंदरी तृतीया व्रत भी किया जाएगा।