मोतिहारी । राजन द्विवेदी
– मारवाड़ी युवा मंच के समर कैंप में बच्चे दिखा रहे प्रतिभा
मोतिहारी मारवाड़ी युवा मंच एवं मोतिहारी सृष्टि शाखा के संयुक्त तत्वाधान में जिले में पहली बार सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन सिकरिया कॉन्फ्रेंस हॉल, राधा नगर में किया गया है। युवा मंच अध्यक्ष यमुना कुमार सिकरिया ने बताया कि यह समर कैंप 26 मई से 1 जून तक चलेगा। इसमें करीब अभी तक 50 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस कैंप के माध्यम से बच्चों को पेंटिंग, डांस, नॉन फायर कुकिंग, गेम्स, व्यक्तिगत विकास आदि सिखाया जाएगा ।

2 जून को बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सिकरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका के रूप में सृष्टि शाखा की अध्यक्ष अंजलि केडिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा राजगढ़िया, कार्यक्रम संयोजक राहुल अग्रवाल, सुरुचि अग्रवाल सचिव अमित अग्रवाल, कृति अग्रवाल उपाध्यक्ष शैल जैन, अभिषेक केडिया, मंच सदस्य रवि केजरीवाल, शुभम गाड़ोदिया, राधिका राजगढ़िया, दीपा लोहिया सारिका अग्रवाल, राशि जालान, लावण्या सिकरिया, सोनिया अग्रवाल, दिव्या केजरीवाल, शालू अग्रवाल, विनीता अग्रवाल एवं मंच के सभी सदस्य पूरा सहयोग दे रहे हैं।












