Advertisement

मानसून से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, बंदरा क्षेत्र में कई फीडरों की आपूर्ति रहेगी बाधित

-मानसून से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, बंदरा क्षेत्र में कई फीडरों की आपूर्ति रहेगी बाधित

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। मानसून के आगमन से पहले विद्युत आपूर्ति को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और ट्री कटिंग अभियान शुरू किया है। कार्यपालक अभियंता, मुजफ्फरपुर पूर्वी के निर्देश पर 11 केवी फीडरों, ट्रांसफार्मरों एवं एलटी लाइनों का रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।
बंदरा के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) अभिषेक रंजन ने बताया कि 24 जून से 27 जून 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्री कटिंग एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


उन्होंने बताया कि 25 जून को 11 केवी गायघाट फीडर, 26 जून को 11 केवी बंदरा फीडर तथा 27 जून को 11 केवी सकरी एवं नेमोपुर फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। वहीं 28 जून को भी 11 केवी नेमोपुर फीडर में कार्य जारी रहेगा।
जेई ने बताया कि प्रतिदिन सुबह लगभग 7:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य मानसून के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।