Advertisement

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की भव्य शोभायात्रा, नगर भ्रमण कराया गया

-महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की भव्य शोभायात्रा, नगर भ्रमण कराया गया

ताजपुर। प्रखंड क्षेत्र के सरसौना पंचायत स्थित नूराचक सरसौना ग्राम में श्री ओमेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग जीर्णोद्धार हेतु भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को यह शोभायात्रा पांच शिव मंदिरों से होकर गुजरी और फिर पुनः नूराचक सरसौना में वापस लाई गई।

नगर भ्रमण के दौरान बैंड-बाजे, घोड़े और बसहा के साथ हजारों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा की सफलता में रमेश प्रसाद सिंह (अध्यक्ष), अमित कुमार (कोषाध्यक्ष), नवीन कुमार (सचिव), अमरेंद्र सिंह (उपसचिव) सहित उमेश कुमार, संजय कुमार, महेश्वर सिंह, बबलू सिंह, पंकज कुमार, विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, डॉ. उमेश, अशोक सिंह आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

#महाशिवरात्रि #शिवलिंग_शोभायात्रा #भगवान_भोलेनाथ #ताजपुर #शिवभक्ति