Advertisement

महामना जयंती पर दीपोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

-महामना जयंती पर दीपोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी।भारत कला भवन संग्रहालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के पावन अवसर पर दीपोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामना के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भारत कला भवन के अधिकारियों ने कहा कि महामना मालवीय जी सदैव हरित एवं पर्यावरण-संवेदनशील विश्वविद्यालय की परिकल्पना के पक्षधर थे। उनके विचार आज भी समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देते हैं।


इसी भावना के अनुरूप भारत कला भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण संग्रहालय की कार्यात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि परिसर में संग्रहित अमूल्य कलावस्तुओं का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम का समापन दीपोत्सव के साथ हुआ, जिसमें उपस्थितजनों ने महामना के आदर्शों—शिक्षा, संस्कृति, सेवा एवं प्रकृति के प्रति दायित्व—को आत्मसात करने का संकल्प लिया।