Advertisement

-मठ मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त करने की लड़ाई लड रहा है विहिप 

-मठ मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त करने की लड़ाई लड रहा है विहिप

मोतिहारी, ।राजन।

विश्व हिन्दू परिषद विधि प्रकोष्ठ की दो दिवसीय प्रांत बैठक सह पटना उच्च न्यायालय बैठक दिप प्रज्वलन के साथ राधा सिकरिया बी एड फार्मेसी कालेज मे शुरू हुआ। उद्घाटन जगत गुरू वामाचार्य सेवक संजय नाथ, विहिप के केन्द्रीय संयोजक सह वरीय अधिवक्ता अभिषेक आत्रेय, क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार, बिहार झारखंड प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता, प्रसिद्ध शिक्षाविद डा शंभूनाथ सिकरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया।

सेवक संजय नाथ ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ हिन्दुओं को संरक्षित करने और मठ मंदिरों को बचाने में पत्थर का मिल साबित होगा।

केन्द्रीय संयोजक अभिषेक आत्रेय ने बताया कि लिगल सेल लवजेहाद धर्मान्तरण वक्फ बोर्ड द्वारा अधिगृहीत जमीन के खिलाफ देश भर मे लड रहा है। मठ मंदिरो को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त करने की लड़ाई लड रहा है।

देश और हिन्दुओं की संस्कृति सुरक्षित रहे। इसके लिए विहिप देश भर में बजरंगदल विहिप दुर्गावाहिनि गो रक्षा का प्रशिक्षण लगाकर उन्हे कानून और संविधान का शिक्षा देकर मजबूत कर रहा है।

विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता और क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरे बिहार सहित पूरे भारत में इस्लामिक आतंकवाद ईसाईयत आतंकवाद चल रहा है। लव जेहाद के तहत हजारो हिन्दू बेटियो को उठाया जा रहा है। हजारों की मात्रा मे प्रति दिन गो हत्या हो रही है। हिन्दू मठ मंदिर तोडे़ जा रहे है। गजवा ए हिन्द का क्रांति इस्लाम के लोग चला रहै हैं। इन सभी के विरूद्ध लडने के लिए विश्व हिन्दू परिषद का विधि प्रकोष्ठ बड़ी मजबूती के साथ खडा है।

कार्यक्रम को उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्रवण कुमार व राकेश ठाकूर ने भी सम्बोधित किया। उपेंद्र वर्मा अधिवक्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया संचालन प्रांत संयोजक रंजन कुमार ने किया।

मौके पर देवेन्द्र कुमार सिंह, मनीष कुमार, अधिवक्ता डा राजेश श्रीवास्तव, राजीव शंकर वर्मा अधिवक्ता अंकित कुमार, अवनीश सिंह, अर्जुन मिश्र, गणेश ठाकुर, विवेकानंद मिश्र मनोज ठाकूर, अधिवक्ता धर्मेन्द्र ठाकुर, अंकित श्रीवास्तव राहुल सिंह ध्रुव मिश्रा, प्रेम श्रीवास्तव विजय शंकर, श्रीजीत प्रसाद गोलू श्रीवास्तव आदित्य कुमार हेमनत कुमार अमित श्रीवास्तव रवि वर्मा, अनिल वर्मा इत्यादि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समारोह सत्र में अभिषेक आत्रेय अधिवक्ता ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद केवल भारत के हिन्दुओ की सुरक्षा हीं नहीं बल्कि विश्व के हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए खड़ा है।

आज हम कानून का सहारा लेकर देश मे लवजेहाद धर्मान्तरण गौ हत्या रोकेगे और समान नागरिक संहिता कानून लाने के सरकार पर दबाव बनाएगे। पूरा उत्तर बिहार बारुद के ढेर पर खडा है आज लैंड जेहाद और जनसंख्या जेहाद के कारण बिहार के आठ जिले अल्पसंख्यक हो गया जिसकी लड़ाई भी लिगल सेल लड रहा है।

डा शंभूनाथ सिकरिया ने कहा विहिप एक धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठन है। इसलिए इसकी मजबूती के लिए हम सभी को आगे आना होगा। अंत मे संगठन विस्तार हेतू कई जिले की घोषणा और उच्च न्यायालय का भी संगठन बनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन निर्देशक बी एड फार्मेसी कालेज के यमुना सिकरिया ने किया।