Advertisement

मटिहानी मठ के मान महंत जगन्नाथ दास शास्त्री बैंक ठगी मामले में गिरफ्तार

-मटिहानी मठ के मान महंत जगन्नाथ दास शास्त्री बैंक ठगी मामले में गिरफ्तार

जनकपुरधाम।मधुकर।
नेपाल-भारत सीमा पर स्थित मटिहानी मठ के मान महंत जगन्नाथ दास शास्त्री को बैंक ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें मटिहानी से पकड़कर जलेश्वर लाया है।


बताया जा रहा है कि दीपेंद्र ठाकुर की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें महंत पर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की बैंक ठगी का आरोप लगाया गया है।
पुलिस निरीक्षक बिश्वम्भर प्रसाद साह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।