Advertisement

भागलपुर: प्रांतीय विषय प्रमुख, सह प्रमुख एवं मार्गदर्शक बैठक संपन्न

-प्रांतीय विषय प्रमुख, सह प्रमुख एवं मार्गदर्शक बैठक संपन्न

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।

विद्या मंदिर अजगैवीनाथ धाम सुल्तानगंज के विशाल सभागार में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय विषय प्रमुख,सह प्रमुख एवं मार्गदर्शक बैठक संपन्न हुआ।
प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि आपको जो दायित्व मिला है वह ईश्वर के द्वारा प्रदत्त है । ईश्वरीय कार्य समझकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। सर्वप्रथम अपने विद्यालय में अपने विषय की टोली बनाकर कार्य प्रारंभ करें। विद्यालय के बाद फिर विभाग, विभाग के बाद प्रांत स्तर तक कार्य करना है। वही संगठन जिंदा रहता है जिसका प्रवास होता है । प्रवास प्राण वायु का कार्य करता है। समय का नियोजन करना है। काम को अवसर मानकर आनंदपूर्वक करना है।


डॉ अशोक कुमार ने कहा कि कभी भी कमजोर बच्चों को नेगलेक्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि किस बीज में कितना बड़ा बट वृक्ष छुपा है किसी को नहीं पता है। आप देश के हनुमान हैं। अपनी आचरण से बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करें।
अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार द्वारा, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण सत्यम द्वारा किया गया एवं संचालन मुंगेर के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आज सभी प्रांतीय विषय प्रमुख,सह प्रमुख एवं मार्गदर्शक द्वारा प्रातः में गंगा स्नान एवं देव दर्शन किया गया। प्रथम एवं द्वितीय सत्र में सत्र 2024 -25 की योजना सभी विषय प्रमुख द्वारा बनाई गई एवं उसे प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर उमा शंकर पोद्दार, ब्रह्मदेव प्रसाद, राकेश नारायण अम्बष्ट, सतीश कुमार सिंह, विनोद कुमार,वीरेंद्र कुमार, परमेश्वर कुमार, गंगा चौधरी, राजेश कुमार, रामचंद्र आर्या, मनोज कुमार ,आलोक कुमार, सुजीत कुमार, शशि भूषण मिश्र ,बालकृष्ण पोद्दार, व पम्मी रानी ,कविता कुमारी, रंजना कुमारी ,माला देवी ,ऋषिकेश कुमार, सुनील कुमार ,चंदन कुमार उपस्थित थे।