-भतीजे से चाची की शादी बनी चर्चा का विषय, पहले पति की मौजूदगी में मंदिर में लिए सात फेरे
जमुई (बिहार)।ब्यूरो।
बिहार में रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाली एक और प्रेम कहानी सामने आई है। सास-दामाद की शादी के बाद अब जमुई जिले में चाची-भतीजे के विवाह की चर्चा हर ओर है। सिकरहीया गांव की रहने वाली 26 वर्षीय आयुषी कुमारी ने अपने पहले पति और चार वर्षीय बेटी को छोड़कर रिश्ते में भतीजा लगने वाले पड़ोसी सचिन दुबे से मंदिर में शादी कर ली। खास बात यह रही कि इस शादी के गवाह खुद आयुषी के पहले पति विशाल दुबे भी बने।
आयुषी की पहली शादी 2021 में विशाल दुबे से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के दो वर्षों बाद आयुषी की नजदीकियां पड़ोसी और भतीजे सचिन से बढ़ने लगी। दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

घर छोड़कर प्रेमी संग भागी आयुषी:
15 जून को आयुषी अपने प्रेमी सचिन दुबे के साथ घर छोड़कर भाग गई थी। इस मामले में विशाल दुबे ने जमुई टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की छानबीन के बाद जब दोनों प्रेमी सामने आए, तो गांव के ही शिव मंदिर में विवाह रचाया। दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई, जिसमें आयुषी के पहले पति विशाल दुबे भी मौजूद थे।
प्रेमी ने कहा— अब जिम्मेदारी मेरी:
शादी के बाद सचिन दुबे ने कहा, “हम दोनों दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अब इसे नाम मिल गया है। मैं आयुषी को जीवन भर खुश रखूंगा।”
वहीं आयुषी ने अपने पहले पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा, “विशाल मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। मैंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। अब मेरा उससे और अपनी बेटी से कोई रिश्ता नहीं रहेगा।”
पहले पति का दर्द— बेटी को खोने का अफसोस
आयुषी के पहले पति विशाल दुबे ने कहा, “मेरी पत्नी की खुशी जिसमे है, मैं उसे लेकर खुश हूं। लेकिन जो आरोप उसने मुझ पर लगाए हैं, वे गलत हैं। उल्टा वह मेरी मां और बेटी के साथ दुर्व्यवहार करती थी।”
विशाल ने बताया कि आयुषी के प्रेम प्रसंग की जानकारी पहले भी महिला थाने तक पहुंची थी, लेकिन तब समझौते के बाद वह घर लौटी थी। “अब से उसकी जिम्मेदारी सचिन की है,” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा।
#BiharLoveStory #JamuiNews #ChachiBhateejaShaadi #ViralPremKahani #SocialMediaLove #BiharNews #RishtonKiRekha #JamuiLiveUpdate














