Advertisement

भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

-भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर ।सम्वाददाता।

बड़वाड़ी पूजा समिति बंगाली टोला महाशय ड्योढी चम्पानगर भागलपुर में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सुशांत आचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन मंत्र एवं वंदना के साथ और सौरभ आचार्या एवं देव भट्टाचार्य के द्वारा गणेश वंदना कर किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या गायन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात कलाकारों एवं बच्चों को मेडल देकर समिति सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।
बड़वाड़ी पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीर बनर्जी द्वारा कहा गया कि बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने तथा स्थानीय कलाकारों के अंदर की प्रतिभा को निखारने हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज से बच्चे एवं कलाकार निखर कर प्रत्येक वर्ष सामने आते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समाज के बच्चे उत्साहित रहते हैं।


इस अवसर पर प्रवीर बनर्जी, नवनी रंजन आचार्य ,कालिदास चक्रवर्ती, देवाशीष बनर्जी, काकूली बनर्जी, कार्तिक चक्रवर्ती, राजेश आचार्य, अंशुमान सिन्हा, अमित भट्टाचार्य, मनोज तपस्वी, विवेकानंद आचार्य, अभिजीत आचार्य ,शशि भूषण मिश्र,प्रभानंद आचार्य,काजल, रिचा, हर्षित, ऋषिका ,अपूर्वो भट्टाचार्य, सुभ्रो बनर्जी, आराध्या भट्टाचार्य ,अर्पिता सिन्हा,अनुशिखा बनर्जी,वर्णिका आचार्या,मनीष सिन्हा, सुशांत आचार्य, सिमरन कुमारी, समर आचार्या,रिया बनर्जी,वर्णित आचार्य के साथ-साथ समाज से लगभग 400 लोग उपस्थित थे।यह जानकारी शशि भूषण मिश्र द्वारा दिया गया।