Advertisement

बेनीबाद थाने में घुसा बाढ़ का पानी, जब्त गाड़ियां भी डूबीं

-बेनीबाद थाने में घुसा बाढ़ का पानी, जब्त गाड़ियां भी डूबीं

दीपक कुमार/ गायघाट

बेनीबाद। बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बेनीबाद थाना परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। थाना परिसर में पानी जमा होने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ वहां रखे जब्त वाहनों की परेशानी बढ़ गई है। कई जब्त गाड़ियां पानी में डूबी नजर आ रही हैं।


लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण परेशानी हुआ है। पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्यों के लिए मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जब्त वाहनों के पानी में डूबने से उनके क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए थाना परिसर और आसपास के इलाकों में प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बागमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है।