-बिहार संग्रहालय–पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली 542 करोड़ की सुरंग का कार्यारंभ
पटना, 08 मार्च 2026। दीपक तिवारी।
Nitish Kumar ने रविवार को 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सुरंग परियोजना का शिलापट्ट अनावरण कर कार्यारंभ किया। यह सुरंग Bihar Museum और Patna Museum को आपस में जोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण मशीन का बटन दबाकर परियोजना की औपचारिक शुरुआत कराई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जाए।
नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन म्यूज़ियम सब-वे टनल के कार्यारंभ के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टनल निर्माण की प्रक्रिया और इसे पूरा करने की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग बन जाने से दोनों संग्रहालयों में लगे प्रदर्शों को देखने के लिए लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि टनल निर्माण के दौरान नेहरू पथ पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण किया। इस दौरान संग्रहालय के महानिदेशक Anjani Kumar Singh ने संग्रहालय परिसर में लगाए गए नए प्रदर्शों, पर्यटकों की संख्या, पार्किंग व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैम्पस तथा पार्क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से बताया कि यहां बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें सोलर पार्किंग शेड, ओपन पार्किंग, क्लब हाउस समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस परियोजना को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाए और नेहरू पथ के किनारे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय वाले छोर पर बनने वाली सुरंग स्थल का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha, मुख्य सचिव Pratyay Amrit, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव Deepak Kumar सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।











