Advertisement

बिहार में फिर मुठभेड़: 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी रणवीर महतो गोली लगने के बाद गिरफ्तार

-बिहार में फिर मुठभेड़: 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी रणवीर महतो गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बेगूसराय। जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा गांव स्थित बॉसबिट्टी इलाके में मंगलवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी रणवीर महतो के बीच मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रणवीर महतो के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सूचना मिली थी कि रणवीर महतो अपने सहयोगियों के साथ हथियारों के साथ मचान पर मौजूद है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहा है। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी रणवीर महतो घायल हो गया जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

मौके से एक रायफल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, पांच खोखा, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। रणवीर महतो के खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

#बिहारएनकाउंटर #रणवीरमहतो #बेगूसराय #STFAction #CrimeNews #PoliceEncounter #BreakingNews #BiharNews