-बालिका मध्य विद्यालय चांदपुरा में शिक्षिका वंदना कुमारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
बंदरा/मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।
बालिका मध्य विद्यालय, चांदपुरा में शिक्षिका वंदना कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भावभीनी विदाई के दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय जनों ने उन्हें सम्मान के साथ विदा किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मणिमाला कुमारी ने की, वहीं मंच संचालन भी उन्हीं के द्वारा किया गया। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका इंदु देवी ने किया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक संजय कुमार, सत्य रंजन कुमार मुकेश, मनोरंजन कुमार, रिंकू कुमारी, विजय ठाकुर, नीरज कुमार, पवन कुमार दीवाना, अभिषेक कुमार समेत कई शिक्षकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

सभी ने शिक्षिका वंदना कुमारी के शैक्षिक योगदान और उनकी सरल, अनुशासित कार्यशैली की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा भावनात्मक प्रस्तुति भी दी गई, जिससे माहौल काफी भावुक हो उठा। कार्यक्रम के अंत में वंदना कुमारी को उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।











