Advertisement

बन्दरा के 100 शिक्षकों का प्रशिक्षण मधुबनी में

-बन्दरा के 100 शिक्षकों का प्रशिक्षण मधुबनी में

-29 अप्रैल से 4 मई तक होगा प्रशिक्षण
-निर्देश पत्र जारी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

विभागीय निर्देश के आलोक में 29 अप्रैल से 4 मई तक 6दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु कक्षा 1 से 5 तक में पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण पीटीईसी घोघरडीहा,मधुबनी में दिए जाने हैं।

प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 100 नामित शिक्षकों की सूची के साथ प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया है। सभी नामित शिक्षकों को पीटीईसी घोघरडीहा,मधुबनी में निर्धारित समय अनुसार योगदान सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया गया है।वहीं प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी महिला-पुरूष प्रतिभागी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से फॉर्मल ड्रेस में आने को लेकर भी निर्देशित किया गया है।