Advertisement

बन्दरा के सिमरा में स्कूली बच्चों के बीच प्रखण्ड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता शुरू

-बन्दरा में स्कूली बच्चों के बीच प्रखण्ड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता शुरू

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के सिमरा हाईस्कूल के मैदान में बुधवार को विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बीच प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय तरंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बन्दरा प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न तरह के खेल गतिविधि आयोजित किया जा रहा है। दो दिनों तक यह कार्यक्रम यहां चलेगा।

आयोजन में शामिल मुकेश कुमार,नीरज कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने बताया कि लंबी दौड़, ऊंची एवं लंबी कूद, खो-खो प्रतियोगिता, कबड्डी समेत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्तर के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत बन्दरा बीईओ रीता कुमारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर की गई। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। वही संकुल स्तरीय विद्यालयों के स्कूल प्रधानों के अलावे सहयोगी शिक्षकों की खास भूमिका रही।