चंपारण की खबर::
-बकरीद पर्व पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा
– शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
बकरीद पर्व के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने मोतिहारी शहर के साथ साथ बंजरिया एवं तुरकौलिया थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विधि व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न स्थलों पर तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिया। बता दें कि जिले भर में आज जिला प्रशासन की देख रेख में ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई।

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी मस्जिदों के आसपास प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा चौकसी बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने ईदुल-जोहा (बकरीद) के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और शरारती तत्वों की सूचना शीघ्र देने की अपील की।
जिले में शांति व्यवस्था को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों एवं अंचलाधिकारी दल बल के साथ मौजूद रहे।














