Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी नेपाल भ्रमण पर

-प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी नेपाल भ्रमण पर

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी मंगलवार को अहमदाबाद से काठमांडू विमान से काठमांडू पहुंचे। बुधवार को काठमांडू में पशुपति मंदिर में पूजा अर्चना किए। काठमांडू से वे विमान से पोखरा गए। पोखरा से मुक्तिनाथ दर्शन के पश्चात वे जनकपुरधाम में जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद के अहमदाबाद लौटेंगे। नेपाल में वे मीडिया से दूर ही रहे तथा प्रधानमंत्री मोदी के भाई को दिए जाने वाले सुरक्षा लेने से इंकार किए। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहोदर भाई जरूर हूं। लेकिन उनका 140करोड़ देशवासी ही परिवार हैं।

उन्होंने कहा कि वे तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।हर भाई की इच्छा होता है उसका भ्राता सफलता की शिखर चूमे। वे ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं। पंकज मोदी नेपाल दुसरे वार आए हैं। इससे पहले वे जनकपुरधाम आए थे। यहां उल्लेखनीय है कि मोदी जी की मां अपने छोटे पुत्र पंकज मोदी के यहां ही रहते थे।अपने जन्म दिन तथा नामांकन दाखिल से पूर्व वे मां से आशीर्वाद लेने पंकज मोदी के घर पहुंचते थे।