-पूर्व पार्षद के साथ चैन स्नेचिंग पर आक्रोश, पार्षदों ने SSP से की मुलाकात
मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के पूर्व पार्षद विकास सहनी के साथ हुई चैन स्नेचिंग की घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के विरोध में कई पार्षदों ने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
पार्षदों ने SSP को बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी अब सुरक्षित नहीं हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मुलाकात के दौरान पार्षदों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं, SSP ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कही।











