Advertisement

पूर्व आचार्य विद्यालय के अंग

पूर्व आचार्य विद्यालय के अंग

संवाददाता। भागल

सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में बुधवार को पूर्व आचार्य की गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, विभाग प्रमुख विनोद कुमार के अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर विनोद कुमार ने कहा कि अपनों से जुड़े रहना एवं निरंतर जोड़कर रखना अपनी परंपरा है। पूर्व आचार्य आज भी हमारे परिवार का ही एक अंग है। विद्यालय से जोड़ते हुए मान सम्मान करना भी हमारा दायित्व है।

प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि पूर्व आचार्य इस विद्यालय के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में आज भी है। समय समय पर उनका मार्गदर्शन विद्यालय एवं छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इस अवसर पर पूर्व आचार्य शालिनी कुमारी, कुमारी सोनी, ईशा कुमारी, डॉ वेद प्रकाश ,लव कुमार त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा आदि उपस्थित थे।