मोतिहारी । राजन द्विवेदी
– पूर्वी चंपारण लोस क्षेत्र से चौथे दिन एक और उम्मीदवार उतरा मैदान में
पूर्वी चंपारण लोकसभा चुनाव क्षेत्र से नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन भाजपा के निवर्तमान सांसद राधामोहन सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसके बाद आज नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन राधामोहन सिंह के खिलाफ एक उम्मीदवार मैदान में उतरा है। जिसके साथ ही पूर्वी चंपारण लोस क्षेत्र में उम्मीदवारों की संख्या दो हो गई है।

बता दें कि नामांकन प्रक्रिया के आज चौथे दिन 03-पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वीरों के वीर इंडियन पार्टी के उम्मीदवार नवल किशोर प्रसाद ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर प्रत्याशी नवल किशोर प्रसाद के साथ उनके प्रसतावक एवं समर्थक मौजूद थे।












