Advertisement

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 12 लोग घायल

-पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 12 लोग घायल

मथुरा/विवेक अरोड़ा। Mathura जिले के राया थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश और बच्चों के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। भोला और राजपाल पक्ष के बीच हुए इस विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भोला पक्ष का आरोप है कि देवी मेले में हुए पुराने विवाद को लेकर राजपाल पक्ष ने सुबह उनके घर पर हमला किया। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके घर में घुसकर मारपीट की गई।
पुलिस के अनुसार, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात कर दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।