चंपारण की खबर::
-पीएम नरेंद्र मोदी के सौ वें संस्कार “मन की बात” सुनने को लेकर जगह- जगह हुए कार्यक्रम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
आज पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को लेकर जिला भाजपा के विभिन्न विंगों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में पीएम के मन की बात सुनने के कार्यक्रमों को आयोजित किया गया। जिसके तहत मोतिहारी नगर भवन में भाजपा युवा मोर्चा ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रमणि कुमार जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह की देख-रेख में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम का हिस्सा बने। आदर्श होटल में कोषाध्यक्ष विजय कुमार टिंकू जी के नेतृत्व में शहर की सभी स्वयंसेवी संस्था के लोगों ने कार्यक्रम को सुना। जबकि एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। इसके साथ ही मोतिहारी नगर के सभी शक्ति केंद्रों के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। पार्टी के सभी मंच, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों द्वारा भव्य रूप के मन की बात श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बता दें कि ‘मन की बात’ आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक अत्यंत ही लोकप्रिय कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता से संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया। यह कार्यक्रम 11 विदेशी भाषाओं सहित 52 भारतीय भाषाओं एवं बोलियों में प्रसारित होता है। मन की बात के सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र-निर्माण करना रहा है। ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की गरिमा को बढ़ावा देने का अभियान हो, स्टैचू क्लानिंग अभियान के माध्यम से हमारे नायकों को श्रद्धांजलि देना या ‘फिटइंडिया’ अभियान के माध्यम से फिटनेस के मूल्य को बढ़ावा देना, सभी का उद्देश्य चरित्र निर्माण था।











