-“पापा के जान हई” रिलीज होते ही वायरल, Shilpi Raj की आवाज़ ने फिर जीता दर्शकों का दिल
पटना।भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका Shilpi Raj का नया गाना Papa Ke Jaan Hai रिलीज होते ही सोशल Media और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना Shilpi Raj Hits� यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जहां दर्शकों का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही समय में गाने ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
गाने में शिल्पी राज की दमदार और भावनात्मक आवाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में शामिल हैं। गाने के बोल और संगीत को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गीत के म्यूजिक में Kanha Singh का योगदान है, जबकि डिजाइन Sonu Art ने तैयार किया है। वहीं इस प्रोजेक्ट से जुड़े Rohit Singh की भी सराहना हो रही है।

गाना रिलीज होने के बाद शिल्पी राज ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भोजपुरी दर्शकों से हमेशा अपार प्यार और आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा, “आप सभी भोजपुरी दर्शकों को मेरा प्रणाम। मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है, इसके लिए मैं हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी। आप सभी से अनुरोध है कि हमारे चैनल ‘शिल्पी राज Hits’ को भी इसी तरह प्यार और आशीर्वाद देते रहिए।”
भोजपुरी संगीत जगत में शिल्पी राज लगातार एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रही हैं और उनके नए गानों का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। “पापा के जान हई” की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनकी लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।












