Advertisement

पहलेजा से गंगाजल लाने के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

हर साल के भांति इस साल भी बंदरा प्रखंड क्षेत्र के मुन्नी बैंगरी पंचायत क्षेत्र से कावरियों का जत्था रवाना हुई। सरदार बम सह उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां ने बताया कि बीते कईं वर्षों से हमलोग सावन के प्रत्येक सोमवारी को चार चार धाम जल चढ़ाने हेतु मोटरसाइकिल से रविवार को ही जाते है और पहलेजा घाट से गंगाजल भरकर संकल्प करके बाबा गरीबनाथ धाम, बाबा खगेश्वरनाथ धाम, बाबा जीवनेश्वर नाथ और बाबा गोपनेश्वर नाथ धाम पहुंचकर जल चढ़ाया जाएगा।


इस कावरियों के जत्था में डॉ मिंटू झा,रौशन ठाकुर,मृतुंज्य कुमार,रोहित कुमार,प्रभात कुमार, नीरज कुमार, सौरभ कुमार,प्रकाश कुमार,विकाश कुमार,कृष्ण कुमार,सोनू कुमार,रवि कुमार समेत कईं दर्जन बम शामिल हैं।