Advertisement

नेपाल: सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव की शुरुआत

-सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव की शुरुआत।

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

जनकपुरधाम सोमवार से सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। अयोध्या से आए रामलीला के कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र राम लीला के कलाकारों ने भूमिका निभायी।राम, लक्ष्मण तथा विश्वामित्र जनकपुरधाम के नगर दर्शन करते हैं।नगर की भव्यता तथा बणिक की दूकान देखकर राम, लक्ष्मण तथा विश्वामित्र काफी प्रसन्न होते हैं। राजा जनक विश्वामित्र तथा दोनों भाईयों को राजकीय अतिथि शाला में सम्मान पूर्वक ठहराते हैं।नगर दर्शन कार्यक्रम में जानकी मंदिर परिसर में आयोजित किए गए थे।

नगर दर्शन कार्यक्रम में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत रोशन दास बैष्णव,राम विनय दास सहित जनकपुरधाम के साधु -संत, जनकपुरधाम के उद्योगी,व्यवसायी, धनुषा के सीडीओ चक्रपाणि पांडेय, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम को देखा।