Advertisement

नेपाल: मधानी महोत्सव का की तैयारी पूरी, उप राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

-मधानी महोत्सव का की तैयारी पूरी, उप राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल के रौतहट जिला के मौलापुर में अवस्थित पुरातात्विक महादेव मंदिर में आयोजित मधानी महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन नेपाल के उप राष्ट्रपति नन्द पुन पासांग करेंगे। वहीं बिशिष्ट अतिथि भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार है। मधानी महोत्सव तथा शिव रात्रि मेला को लेकर मौलापुर नगरपालिका के मेयर रीना कुमारी साह, उप मेयर नागेंद्र राय यादव, शिक्षा संयोजक राजेन्द्र साह सहित बड़ी संख्या में लोग मौलापुर की सफाई में भाग लिए। तीन दिवसीय मधानी महोत्सव में नेपाल तथा भारत के चर्चित सिने कलाकार तथा गायक गायिका तथा पहलवान भाग ले रहे है।

नेपाली के सिने कलाकार भुवन केसी, भारत के सुप्रसिद्ध गायिका इंदु सानालिका शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शनिवार को भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह, काजल राघवानी सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रविवार को अन्तरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। अन्तरराष्ट्रीय देवा थापा सहित नेपाल तथा भारत के नामी पहलवान अखाड़े पर अपना प्रतिभा का दम खम प्रस्तुत करेंगे। नेपाल के सवसे प्राचीन पुरातात्विक महादेव मंदिर में आयोजित मधानी महोत्सव तथा शिव रात्रि मेला में नेपाल भारत से लाखो की संख्या में लोग पहुंते हैं।