-भीषण आगलगी में दो घर जलकर राख
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
मंगलवार को सप्तरी जिला के महादेवा गांव पालिका बार्ड 1के चिम्टी गांव में हुयी भीषण आगलगी में दलित तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों का दो सौसे अधिक घर जलकर राख हो गये है। समाचार लिखने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। हनुमाननगर कंकालिनी,राज विराज, शंभू नाथ नगरपालिका के अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पर लगे हैं। तेज पछुआ हवा चलने से आग विकराल रूप धारण कर लिया था।इस आगलगी में एक करोड़ से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।

इस आगलगी में कोई मानवीय क्षति नहीं हुआ है। कुछ मवेशी को जलने का अनुमान है। इन दिनों तेज पछुआ हवा वहने आग लगने की घटना में वृद्धि हो रही है।चार दिन पहले भी मटिहानी नगरपालिका में हुई आगजनी में सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए थे।











