Advertisement

नेपाल: भारतीय कामगार की समस्या के लिए वाणिज्य महादूतावास में खुला मंच का आयोजन

-भारतीय कामगार की समस्या केलिए बाणिज्य महादूतावास मे खुला मंच का आयोजन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

आजादी केअमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज में 31दिसंबर को 13वां कन्सूलर शिकायत खुला मंच आयोजित की गयी। डाबर नेपाल, राहुल साइकिल स्टोर्स, फ्रेंड्स प्लास्टिक उद्योग में काम करने बाले भारतीय कामगारों के विभिन्न समस्याओं को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने गंभीरता से लिया तथा इसका समाधान करने का भरोसा दिलाया।

पर्सा, बारा, रौतहट, सर्लाही, महोतरी, धनुषा, सिरहा, सप्तरी, मकवानपुर तथा चितवन जिला में काम करने बाले भारतीय कामगार अपना निबंधन 28जनवरी को कन्सूलर शिकायत के लिए करा सकते है। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है।