Advertisement

नेपाल: प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व जनकपुरधाम में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी

-प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जनकपुरधाम में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जनकपुरधाम के जानकी मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद नेपाल द्वारा विशाल शोभायात्रा गाजा बाजा निकाली गयी। कड़ाके ठंड के बाबजूद बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।राम की झांकी के साथ निकला शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्री राम के नारा लगा रहे थे। जानकी मंदिर, देवी चौक,मिल्स एरिया, भानु चौक, जनक चौक,राम चौक, मुरली चौक, जानकी चौक होते हुए जानकी मंदिर के पास जाकर समाप्त हुयी। संतोष कुमार साह के नेतृत्व में निकली इस जुलूस में जानकी मंदिर के पुजारी ऋषि दास बैष्णव, योग गुरु मनोहर साह, विमल पंडित,प्रभु दयाल जालान, कृष्ण कुमार दीक्षित, प्रदीप शर्मा,पवन ठाकुर, सुनीता ठाकुर मोहन साह,राम विनय दास बैष्णव सहित बड़ी संख्या विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी तथा साधु -संत शामिल थे।

इधर जनकपुरधाम सहित देहात के सभी मठ मंदिरों में अखंड राम धुन शुरू किए गए हैं। सभी मठ मंदिर तथा जनकपुरवासी अपने अपने घर पर राम दीपोत्सव करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। जानकी मंदिर में सबा लाख दीपोत्सव के लिए रविवार से दीप से सजाया जा रहा है। सभी मठ मंदिरों को कृत्रिम बल्व से सजाया गया है।