-पुरातात्विक महादेव मंदिर को विश्व संपदा केलिए पहल किया जाएगा – उप राष्ट्रपति
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
मौलापुर के पुरातात्विक महादेव मंदिर को विश्व संपदा सूची में शामिल करने के लिए पहल किया जाएगा। उपयुक्त बातें उप राष्ट्रपति नन्द कुमार पुन ने शुक्रवार को मौलापुर के मधानी महोत्सव के उद्घाटन समारोह मेंप्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए कहीं। उप राष्ट्रपति ने कहा कि मौलापुर पुरातात्विक महादेव मंदिर को विश्व संपदा सूची में शामिल करने के लिए संघीय, प्रदेश तथा स्थानीय सरकार तथा पर्यटन व्यवसायी के बीच समन्वय कायम करना होगा। मौलापुर का पुरातात्विक महादेव नेपाल के सौ गंतव्य स्थल में एक है।

पुन ने मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी शाह द्वारा मौलापुर पुरातात्विक महादेव को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने केलिए मेयर की सराहना भी की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तथा आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह ने कहा कि नेपाल के मधेश में मौलापुर के पुरातात्विक महादेव मंदिर में मधानी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस पुरातात्विक महादेव मंदिर को बिश्व संपदा सूची में सूचीबद्ध करने में सरकार सौतेलेपन का व्यवहार करतेहै। मेयर रीना कुमारी साह की अध्यक्षता में संपन्न इस उद्घाटन समारोह में मधेश प्रदेश के प्रदेश प्रमुख हरि शंकर मिश्र, सभामुख राम चंद्र मंडल, मधेश प्रदेश के उद्योग, पर्यटन तथा वन मंत्री सुनीता यादव, भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार, पूर्व सांसद समीना खातुन, सभा द देवेन्द्र पटेल, पूर्व सभासद कुंदन कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मधानी महायज्ञ महोत्सव के अवसर पर विशाल मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें नेपाल भारत के प्रसिद्ध सिने कलाकार तथा गायक /गायिका अपनी जलवा विखेर रहे हैं। मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति नन्द कुमार पुन ने नगरपालिका द्वारा निर्मित विवाह भवन, धर्मशाला तथा पुरातात्विक संग्रहालय का भी उद्घाटन किए।














