नेपाल: जनकपुरधाम के गंगासागर सरोवर में धूमधाम से सीता कामटकोर आयोजित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
श्री सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के पांचवें दिन गंगा सागर सरोवर में धूमधाम से मटकोर कार्यक्रम आयोजित किया गया।दिन के दो बजे जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत की अगुवाई में सैकड़ों महिलाएं मटकोर के गीत गाती हुई गंगा सागर पहुंची। गंगासागर सरोवर पर मिथिला बिधि विधान से मटकोर कार्यक्रम आयोजित की गयी।इस अवसर पर मिथिला की सुप्रसिद्ध गायिका सोनी चौधरी सहित कई गायिका ने मटकोर गीत गाकर मटकोर कार्यक्रम में शामिल हजारों की भीड़ को मनमोह लिया।

सीरध्वज बाबा के इहो मटकोर,इहो मटकोरवा। सुनैना अम्बौ माटी कोरी आई सुहाग के मटिया। उठू-उठू भल मटिया,भल मटिया। तोरे बिनु यज्ञो न होता सुहाग के मटिया।।पहिले धरब हम सीरवा भल सीरवा तवेर चउकवा के सुहाग के मटिया। फिर सखिया गाती हैं आंचल में माटी लेके सखिया सोहागिन हे।चलली महल के ओर सब भागिन।आये महल में ये सब गआबत बजाबत हे। चलली महल महल में सब गावज बजाबत हे। गंगासागर में कुदाल से मिट्टी कोराई की रस्म अदा की गयी।

अयोध्या से आए राम लीला के कलाकार सीता सहित चारों बहने बनकर मटकोर की रस्म अदा की। इस अवसर पर अंकुरीतथा मखाना वितरित किए गए।कार्यक्रम में मधेश के कई मंत्री , स्थानीय सांसद जूली महतो, बिधायक दीपेंद्र ठाकुर, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ,उप मेयर किशोरी साह सहित नेपाल भारत के साधु -संत तथा हजारों की संख्या उपस्थित श्रद्धालुओं ने मटकोर कार्यक्रम को देखा।















