-गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से संपन्न
जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर।
श्री रामानन्दीय श्री बैष्णव संप्रदाय जनकपुरधाम द्वारा बुधवार कोगोस्वामी तुलसीदास की 526वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जनकपुरधाम के बारहबीघा के समीप तुलसी स्मारक में नवाह आयोजितकिया गया था जिसका समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर बधाईयां गायी गयी। तुलसी जयंती के अवसर पर बाजा गाजा के साथ गोस्वामी तुलसी दासजी की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी।

शोभा यात्रा का समापन जानकी मंदिर में हुआ।इस शोभा यात्रा में बिधायक दीपेन्द्र ठाकुर,श्री रामानन्दीय श्रीबैष्णव संप्रदाय जनकपुरधाम के अध्यक्ष जानकी मंदिर के कनिष्टमहंत राम रोशन दास बैष्णव, महासचिव राम नरेश दास बैष्णव, उपाध्यक्ष दीन दयाल दास बैष्णव ,सचिव नवल किशोर शरण,उप सचिव बजरंग दास बैष्णव, कोषाध्यक्ष राम विनय दास बैष्णव, विशेष सलाहकार राम भजन दास बैष्णव , सदस्य सीताराम दास,सूरज दास,गौरी बाबा, विश्व हिन्दू परिषद धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह सहित जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों के साधु -संत,महंत तथा आम श्रद्धालु शामिल थे।इस अवसर पर वृहत भंडारा भी आयोजित किया गया था।














