Advertisement

नेपाल: गणिनाथ पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी

नेपाल: गणिनाथ पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड २३ लादो बेला दूधमती तट पर स्थित भगवान गणि नाथ के पूजनोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। भगवान गणिनाथ गोविंद मंदिर के अध्यक्ष सह बार्ड २३के बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में दो हजार से अधिक महिला तथा पुरुष की सहभागिता थी

प दो-दो वेला से निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गंगासागर सरोवर पहुंची। रास्ते में व्याहुत कलवार सेवा समिति, महावीर युवा कमिटी के सदस्यों ने स्वागत किया।कलश यात्रा रमेश साह,कमल साह कानू, डॉ संजय कुमार साह, श्री नारायण साह सहित कई लोग शामिल थे।