Advertisement

‘नगर निगम सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में जन संवाद, रामबाग चौक पर नागरिकों की समस्याएं सुनीं

-‘नगर निगम सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में जन संवाद, रामबाग चौक पर नागरिकों की समस्याएं सुनीं

मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘नगर निगम सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शनिवार, 14 मार्च 2026 को आंचल संख्या 09 स्थित रामबाग चौक पर जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वार्ड संख्या 46, 47, 49 और 38 के नागरिकों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका समाधान करना तथा विकास कार्यों को लेकर लोगों से सुझाव प्राप्त करना था।
रामबाग चौक पर आयोजित इस जन संवाद शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखीं। लोगों ने सफाई व्यवस्था, जल-जमाव, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन सहित कई स्थानीय मुद्दों से अधिकारियों को अवगत कराया।


कार्यक्रम में वार्ड संख्या 46, 47, 49 और 38 के माननीय पार्षद भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने-अपने वार्ड की विकास योजनाओं और जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी लोगों से फीडबैक लिया गया।
शिविर के माध्यम से नगर निगम ने सफाई, जल-जमाव, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जन संवाद कार्यक्रमों से नागरिकों की समस्याओं का समाधान तेज़ी से करने में मदद मिलती है और प्रशासन व जनता के बीच संवाद मजबूत होता है।