Advertisement

धनबाद में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार दुकान में घुसी

-धनबाद में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार दुकान में घुसी

सत्येन्द्र सिंह, धनबाद।
धनबाद के लोको बाजार के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पाथरडीह-झरिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एक क्रेटा कार (JH-10CT/3810) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बंद दुकान में जा घुसी।
गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
सूत्रों के मुताबिक, उक्त वाहन धनबाद सांसद प्रतिनिधि एवं भौंरा निवासी जयदेव कुमार का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।