Advertisement

दूबई में वैशाली के मजदूर की मौत,शव पहुंचा गांव; स्वजनों में मचा कोहराम

-दूबई में वैशाली के मजदूर की मौत,शव पहुंचा गांव; स्वजनों में मचा कोहराम

 

वैशाली/ सुधांशु।

पेट के खातिर विदेश कमाने गये एक युवक की मौत एक सप्ताह पूर्व हो गयी थी। मृतक वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के  मखदुमपुर हरशेर गांव निवासी  मो हारुन के 45 वर्षीय पुत्र मो फैय्याज बताया गया है। वह  दुबई  में काम करता था इसी क्रम में उसके शरीर पर   मशीन   गिर गया  और उसकी मौत पिछले एक सप्ताह पूर्व हो गयी थी। शुक्रवार  की संध्या उसका शव गांव पहुचा।  गांव शव पहुचते ही  परिजनों में  कोहराम मच गया।

सभी का  रो रो कर बुरा हाल है। मां और पत्नी को भी तबतक  विश्वास ही नहीं हो रहा था की  फैयाज की मौत हो चुकी है।पत्नी बार बार मूर्छित हो जाती है। बताया गया है कि युवक 8 माह पूर्व कतर कमाने गया था वहीं काम कर रहा था इसी बीच कंपनी के काम से दुबई गया  था। वहीं काम करने के क्रम मे मशीन उसके ऊपर से गिर गया।  मृतक अपने पीछे 3 छोटे छोटे बच्चो को छोड़ गया है।