दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोना के चैन नहीं मिलने से नाराज़ ससुराल वालों ने गर्भवती नव विवाहिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या

-दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोना के चैन नहीं मिलने से नाराज़ ससुराल वालों ने गर्भवती नव विवाहिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या

सम्वाददाता।पताही/मोतिहारी।

दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोना के चैन नहीं मिलने से नाराज ससुराल पक्ष द्वारा पिछले दिनों एक गर्भवती नव विवाहिता के हत्या मामले में, बखरी पंचायत के इनरवा बाडी गांव के लड़की के मां ने एसपी से जनता दरबार में मिलकर न्याय के लिए गुहार लगाया है।
घटना के संबंध में मृतका के मां उक्त गांव के राम अवतार दास के पत्नी देवंती देवी ने एसपी के जनता दरबार में एक आवेदन दिया है। उसने बताया है कि वह अपनी पुत्री रंजू देवी के शादी 15 जून 2019 में झरोखर थाना क्षेत्र के पिठवा गांव निवासी बिगू दास के पुत्र सुनील कुमार दास से किया था। पुत्री की शादी में 5 लाख का उपहार सामग्री भी दिए था। शादी के एक वर्ष तक उसकी पुत्री ससुराल में सही से रही। उसके बाद मेरी पुत्री के पति सुनील कुमार दास सास सोना देवी, ससुर बिगू दास, भैसुर मोनू दास उसकी गोतनी आदि ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोना के चैन का डिमांड करने लगे। इस बात की जानकारी उसकी पुत्री द्वारा प्राप्त होती थी। उसके बाद मेरे पति अपने सगे संबंधी को लेकर वहां गए लोगों से पंचायती कर कर मामले को शांत करवाया।

उसके बाद उसकी पुत्री गर्भवती हो गई, जिसका ससुराल वालों द्वारा सही इलाज नहीं करवाया जा रहा था। इसी बीच पिछले महीना 30 सितंबर के रात उक्त लोगों ने मिलकर मेरे पुत्री के साथ बुरी तरह से मारपीट किया, मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। उसके बाद ससुराल वालों ने उसे घोड़ासहन रागिनी सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कर दिया। सूचना मिलने के बाद वह और उसके परिवार के अन्य सदस्य घोड़ासहन हॉस्पिटल में पहुंचा। तब तक उसके पुत्री एवं गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी थी। पूछताछ करने पर अस्पताल द्वारा जानकारी मिली कि जिस समय उसकी पुत्री को इलाज के लिए लाया गया था, वह बेहोशी की हालत में थी। चोट लगने के कारण उसे काफी मात्रा में ब्लडिंग हो रहा था। उसके बाद वह घोड़ासहन थाना पर पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध ससुराल वालों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया। उसके बाद उसका दामाद सुनील कुमार दास ने पुलिस से सांठगांठ कर लिया, और घटना को अलग रूप देने के लिए हॉस्पिटल के चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसके बाद पुलिस ने मेरे आवेदन पर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। मृतका के मां ने घटना में इंसाफ के लिए पटना डीजीपी, बेतिया डीआईजी आदि के पास आवेदक को मेल कर न्याय के लिए गुहार लगाया है।

Related Articles