त्यौहार को लेकर एसपी ने पुलिस दस्ते को कराया मॉक ड्रील
मोतिहारी। राजन द्विवेदी
पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आज पुलिस लाइन केंद्र के मैदान में पुलिस दस्ते को माक ड्रील कराया। इस दौरान माइनिंग, फिर लाठी चार्ज, टीयर गैस एवं रायफल पार्टी की माक ड्रील कराई गई। इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह माक ड्रील पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण में हुए गैप को दूर करते हुए उन्हें पुनः प्रशिक्षित किया गया है।

साथ ही माक ड्रील में गठित छह विशेष टीम को शामिल किया था। जिसमें शक्ति टीम, वज्र टीम सहित अन्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह माक ड्रील त्योहार में विधि व्यवस्था को बनाए रखने में उनकी बेहतर भूमिका सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।












