-तैयार आम अभी टूटे भी नहीं, तभी पेड़ में दूसरा मंजर आया
-लोग उत्साहित
-बन्दरा के केवट्सा गांव से आई यह सुखद तस्वीर
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक
एक तरफ पेड़ में लगा आम पक रहा है, दूसरी तरफ उसी आम के पेड़ में मंजर आना भी शुरू हो गया है। इस तरह का सुकून दायक तस्वीर प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत के केवट्सा गांव से सामने आई है। यह आम का पेड़ पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी के दरवाजे पर है। पंसस पति सह शिक्षक विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि तकरीबन दो-तीन सालों से यह आम प्रत्येक साल फल रहा है।यह आम का कौन सा प्रभेद है। उन्हें ठीक से पता नहीं है।

उन्होंने बताया कि वे पूसा बाजार से आम खरीद कर खाने के लिए लाए थे।तभी आम खाने के बाद उसका आंठी(बीज)मिट्टी में रोप दिए। पौधा उगने पर कलम के रूप में गाड़-उखाड़ करने के बाद दरवाजे के पास ही रोप दिए। 2 सालों से यह फलने लगा है । अबकी बार आम का फल पककर अभी टूट ही रहा, तभी दूसरा मंजर निकल आया है। इसे देखकर न सिर्फ घर के लोगों को अच्छा लग रहा है,बल्कि आसपास के लोग भी इससे रोमांचित हो रहे हैं।












