Advertisement

तेपरी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विशंभूनाथ राय को भावभीनी विदाई, अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न से सम्मानित

-तेपरी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विशंभूनाथ राय को भावभीनी विदाई, अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न से सम्मानित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा ।दीपक।
मध्य विद्यालय तेपरी के प्रांगण में संकुल संसाधन केंद्र, तेपरी के तत्वावधान में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विशंभूनाथ राय के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक दीपक प्रसाद सिंह ने की।
समारोह के दौरान ब्रजेश कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक), विजय कुमार ठाकुर (प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक) एवं नरेश राय (प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक) ने श्री राय को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री राय ने निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


मध्य विद्यालय तेपरी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्मिता कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित समाजसेवी श्याम किशोर ने श्री राय के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए नव नियुक्त शिक्षकों से उनके कार्य-आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायी रहा। समारोह में भारत सरकार के नॉर्थ जोन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के निदेशक कैलाश कुमार राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को ससम्मान विदाई दी।