चंपारण की खबर ::
-जिला प्रशासन की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर अदा की गई ईद-उल जुहा की नमाज
– जिलाधिकारी एवं एसपी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिले में जिला प्रशासन की देख रेख में ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। वहीं नमाज अदा कर जिलावासियों ने अमन, चैन तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी मस्जिदों के आसपास प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने चौकसी बरतते देखे गए।

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी।
जिले भर में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों एवं अंचलाधिकारी ने शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर अभियान चला रखा है।














