Advertisement

जम्मू कश्मीर: राजौरी में दूसरा आतंकी हमला, एक बच्चे की मौत, 5 घायल

-जम्मू कश्मीर: राजौरी में दूसरा आतंकी हमला, एक बच्चे की मौत, 5 घायल

संवाददाता। जम्मू-कश्मीर।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ. आतंकवादियों ने जिले के डांगरी गांव में ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में जहां एक बच्चे की मौत हो गई है. वहीं, 5 लोग घायल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर सुरक्षाबल पहुंचकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. ये हादसा पिछले 14 घंटे दूसरी घटना है. रविवार की शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने एक समुदाय विशेष के लोगों के तीन मकानों पर गोलीबारी की थी. अधिकारियों ने बताया कि घटना में चार लोग मारे गए हैं, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।