जनसमस्याओं को लेकर पूसा प्रखंड मुख्यालय की होगी तालाबंदी : खेग्रामस
-आदर्श ग्राम पंचायत कुबौलीराम में समस्याओं का अंबार, मनरेगा में आज तक नहीं मिला सही मजदूरों को काम : अमित कुमार
पूसा। संवाददाता।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले ग्रामीणों की गंगापुर एवं कुबौलीराम पंचायत में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे। बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं, गरीबों को 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने,मनरेगा में सही मजदूरों को काम देने, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, भूमिहीनों को 5 डिसमील जमीन देने आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि गरीबों का एक भी काम प्रखंड मुख्यालय से नहीं होता। जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन इसके समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा है कि यदि अविलंब गरीबों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता एवं 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता है तो बाध्य होकर प्रखंड मुख्यालय एवं अंचल कार्यालय का तालाबंदी किया जाएगा । मौके पर प्रतिभा कुमारी,संगीता देवी,बीना देवी,काजल देवी, मुनिया देवी,रेनू देवी,सरिता देवी,राजकुमारी देवी, चंद्रकला देवी,कविता देवी,संजू देवी,सुनीता देवी,कंचन देवी,उर्मिला देवी,अनीता देवी,निर्मला देवी,फूलो देवी आदि मौजूद थे।












