चंपारण की खबर ::
– जनता के ज्वलंत सवालों पर संघर्ष तेज करेगी माकपा : सत्येन्द्र
मोतीहारी / राजन द्विवेदी ।
जनता के ज्वलंत सवालों पर संघर्ष तेज करेगी माकपा।ज्ञउक्त निर्णय आज चांदमारी स्थित माकपा जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी जिला सचिव मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में जिले के विभिन्न सवालों पर प्रतिवेदन जिला सचिव सत्येंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।जो सचिव मंडल सदस्यों के सुझाव से से पारित हुआ। बैठक में जन संघर्षों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई ।जिस पर केंद्र एवं राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध आगामी 14 नवंबर तक आंचल एवं प्रखंडों एवं दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बड़ी रैली करने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया।

माकपा जिला सचिव मंडल की बैठक का अध्यक्षता कामरेड राज मंगल प्रसाद एवं संचालन जिला सचिव कामरेड सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने की। बैठक को कामरेड ध्रुव त्रिवेदी, कामरेड धनंजय पुरी, कामरेड अशोक पाठक ,कामरेड मुकेश कुमार एवं कामरेड प्रमोद कुमार ददन ने संबोधित किया ।अपने अध्यक्षीय भाषण में पार्टी राज कमेटी सदस्य कामरेड राज मंगल प्रसाद ने पिपरा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रहे हत्या एवं भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेवार वहां के स्थानीय विधायक एवं संसद को ठहराया ।तथा इसके विरुद्ध अभियान चलाकर आंदोलन करने का आह्वान किया।











