-जनकपुरधाम में शुरू हुआ मैथिली फूड फेस्टिवल
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जानकी नवमी महोत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र, भारतीय राजदूतावास एवं भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा संयुक्त रूप से जनकपुरधाम सांस्कृतिक महोत्सव के प्रथम सत्र में मैथिली फूड फेस्टीभल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मधेश प्रदेश के गवर्नर हरिशंकर मिश्र तथा भारतीय बाणिज्य महादूत वीरगंज के बाणिज्य महादूत नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

अतिथियों का स्वागत स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र के निर्देशकडा.आशावरी बापट ने किया। मैथिली साहित्यकार प्रो.परमेश्वर कापड़ि ने मिथिला व्यंजन के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालें।कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के महाधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार झा , तमलोपा के अध्यक्ष बृषेश चंद्र लाल, सचिव डा. विजय कुमार सिंह, उप मेयर किशोरी साह , जनकपुर वृहत विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, मधेश प्रज्ञा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राम भरोस कापड़ि भ्रमर,पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, मधेश पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार कर्ण, गजेन्द्र नारायण सिंह प्रतिष्ठान के अध्यक्ष तथा लोसपा के नेता अनिल कुमार महासेठ, पूर्व लोसपा नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मैथिली पेंटिंग, मिथिला खाना के 84प्रकार के व्यंजन का प्रदर्शनी लगाया गया । आज अतिथियों ने इस व्यंजन का भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम में मैथिली के बाद्य यंत्र डोल पिपही का गान भी प्रस्तुत किया गया है। मंच संचालन भारतीय राजदूतावास के प्रेस इंफोर्मेशन के प्रथम सचिव सत्येन्द्र दहिया ने किया।











