-जनकपुरधाम में विश्व साइकिल दिवस पर रैली, भारतीय बाणिज्य महादूत ने दिखाई हरी झंडी
जनकपुरधाम। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 3 जून को भारतीय बाणिज्य महादूतावास द्वारा एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और शहरी परिवहन के वैकल्पिक साधन के रूप में साइकिल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।
रैली का शुभारंभ भारतीय बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीना ने महादूतावास परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। इस आयोजन में वीरगंज साइकलिंग, बारा राइडर्स एसोसिएशन (जितपुर सिमरा – बारा), नेपाल इनोवेटिव सोसायटी (वीरगंज), और ग्रीनसिटी सामुदायिक सेवा केन्द्र (आदर्श नगर) जैसे संगठनों का सहयोग रहा।

करीब 75 प्रतिभागियों ने रैली में भाग लिया। यह रैली महादूतावास परिसर से निकलकर माई स्थान, आदर्श नगर, नारायणी अस्पताल, रजत जयंती चौक होते हुए भारत-नेपाल सीमा के समीप शंकराचार्य गेट तक पहुंची, और फिर वहीं से वापस महादूतावास परिसर में समाप्त हुई।
इस मौके पर महादूत श्री देवी सहाय मीना ने कहा, “प्रतिदिन आधे घंटे साइकिल चलाने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसे रोगों से बचा जा सकता है। यह पर्यावरण की रक्षा में भी अत्यंत सहायक है। चीन और जापान जैसे देशों में लोग नियमित रूप से साइकिल से कार्यालय जाते हैं।”
रैली में स्थानीय बुद्धिजीवी, पत्रकार, महादूतावास के पदाधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। आयोजन ने जनकपुरधाम में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#विश्वसाइकिलदिवस #जनकपुरधामरैली #स्वस्थभारत #पर्यावरणसंरक्षण #CyclingForHealth #IndianConsulate #जनजागरूकता #साइकिलरैली #GreenTransport #NepalIndiaFriendship














