-जनकपुरधाम में बलभद्र पूजा विभिन्न कार्यक्रम के साथ संपन्न।
सम्वाददाता। जनकपुर।
जनकपुरधाम में गुरुवार को व्याहुत कलवार के कुल देवता बलभद्र जी महाराज की पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर व्याहुत कलवार सेवा समिति (कलवार कुट्टी) द्वारा साधारण सभा तथा समुद्घाटन कार्यक्रम श्याम प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि राम चंद्र साह थे। प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए उन्होंने कहा कि कलवार समाज नेपाल में राजनीति रुप से काफी पीछे है। इसलिए उचित राजनीति भागीदारी के लिए एकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा की कमी है। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षा पर भीजोर दें। बलभद्र पूजा के अवसर पर युवा मंच के अध्यक्ष दीप नारायण साह के अगवाई मेंबच्चों के बीच हाजिरी जबाब प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी । हाजिरी जवाव प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अभिषेक साह, द्वितीय नितेश साह, तृतीय वशिका साह, दौड़ प्रतियोगिता में गुंजन साह, सिद्धार्थ साह, अनमोल साह इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में स्नेहा साह, द्वितीय पुरस्कार आदित्य कुमार साह, तृतीय पुरस्कार इशू को साह को वलभद्र पूजा समिति द्वारा ट्राफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला मंच इंदू देवी साह की अगुवाई में तीज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।बलभद्र पूजा के अवसर पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान भी किए।

बलभद्र पूजा के अवसर भव्य कलश यात्रा गाजा बाजा के साथ निकाली गयी थी। कार्यक्रम में नेपाल कलवार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चंद्र साह, संविधान सभा सदस्य दिनेश कुमार साह, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के उप मेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश साह,श्याम प्रसाद साह, पूर्व अध्यक्ष राम जी प्रसाद साह, दिन दयाल साह, जगन्नाथ साह, राम गोविंद सिंह, जयनगर के ब्याहूत कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार साह, व्याहुत कलवार सेवा समिति जनकपुरधाम के प्रगति प्रतिवेदन महासचिव जीतेन्द्र कुमार साह ने प्रस्तुत किया, वहीं अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष संजय कुमार साह नेकिया ।मंच संचालन ज्योति गुप्ता ने कीं।














