Advertisement

जनकपुरधाम के विकास के लिए सभी को सहयोग करना होगा : सभापति

जनकपुरधाम के विकास के लिए सभी को सहयोग करना होगा : सभापति

जनकपुरधाम। मिश्री लाल मधुकर।

जनकपुरधाम के विकास के लिए सभी का सहयोग करना होगा। उपयुक्त बातें गंगासागर तट अवस्थित कानू समाज के कुल देवता गणिनाथ पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए मधेश प्रदेश के सभापति श्री राम चंद्र मंडल ने कहीं। सभापति ने कहा कि जगत जननी माता सीता की भूमि जनकपुरधाम की पहचान विश्व स्तर पर है। करोड़ों हिन्दूओं के आस्था के केन्द्र है

लेकिन यहां के मठ मंदिर अतिक्रमण का शिकार हो रहा है।मठ मंदिर को संरक्षण के लिए हर जनकपुरवासी का कर्तव्य है। सभापति ने कहा कि जनकपुरधाम के विकास के लिए मधेश सरकार भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि गणि नाथ महाराज सिर्फ कानून के ही कूल देवता नहीं है अपितु संपूर्ण हिन्दू का आराध्य देव हैं।कानू समाज धनुषा के अध्यक्ष राज कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में संविधान सभा सदस्य तथा संघीय सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अरविंद साह, संविधान सभा सदस्य उर्मिला साज्ञ, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के उप मेयर किशोरीसाह, नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ के अध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम वावू साह, नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह , नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ललित साह राम युवा कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार साह सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।गणीनाथ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता थी।