Advertisement

चाणक्य विद्यापति सोसाइटी का स्थापना दिवस, 111 समाजसेवी हुए सम्मानित

-चाणक्य विद्यापति सोसाइटी का स्थापना दिवस, 111 समाजसेवी हुए सम्मानित

मुजफ्फरपुर।चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर निर्मला देवी साहू रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चाणक्य विद्यापति सोसाइटी सनातन समाज को एकजुट करने का सराहनीय कार्य कर रही है। सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित संस्कार महोत्सव के माध्यम से जनेऊ संस्कार कराया जाता है, जिसमें सनातन समाज के इच्छुक लोग विधिवत यज्ञोपवीत धारण करते हैं।


सोसाइटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि संस्था बीते 13 वर्षों से संस्कार, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए शिक्षा का प्रसार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया।
संस्था के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे ने कहा कि एकजुटता के बल पर ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। तमाम चुनौतियों के बावजूद सोसाइटी ने 13 वर्षों का सफल सफर तय किया है। उन्होंने समाज के दानवीरों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सहयोग से संस्कार महोत्सव जैसे आयोजनों को सफल बनाया जा सका है। साथ ही समाज में वरीय नागरिकों के सम्मान की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया।